फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए भाजपा की ‘उड़ान’

Tue, 03 Jan 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारी में सभी प्रमुख दल लगे हैं। इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी अपने साथ ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने के लिए कार्यक्रम लेकर आ रही है।
विज्ञापन

‘उड़ान’ कार्यक्रम के जरिए भाजपा महिलाओं को संगठन से जोड़ेगी। इसकी शुरुआत छह जनवरी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मेरठ से करेंगी। प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
इनमें महिलाओं को केंद्र सरकारी की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा। प्रदेश के 75 कॉलेजों में इसका सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय वाराणसी में भी सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम होंगे। इसके लिए शिवपुर में गौरा बाजार, पिंडरा में बलदेव डिग्री कॉलेज, रोहनिया में चितईपुर, सेवापुरी में जयापुर और अजगरा में हरहुआ को चुना गया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक सीता मिश्र को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की ओर से महिलाओं के लिए चलने वाली योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।

साथ ही उन्हें बैंक से वित्तीय सहायता प्रदान करने का तरीका बताया जाएगा। साथ ही महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में होने वाले कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें