सीएम योगी ने कहा कि काशी में संत रविदास की जन्मस्थली का भी विकास हो रहा है तो विपक्षी दल बाधक बन रहे हैं, फिर भी यहां काम चल रहा है। जल्द ही भव्य निर्माण होगा। कहा की अनुसूचित जाति के लोगों को जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना चाहिए और सभी को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना होगा।
काशी में डोम राजा परिवार का जिक्र करते हुए कहा कि लंबे समय से परंपराओं का निर्वहन करते हुए यह परिवार आगे बढ़ रहा है। काशी और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इनको सम्मान दिया। कहा कि देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रदेश के 75 जिलों में भी इसे धूमधाम से मनाए जाने की जरूरत है। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्या, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि, भोला सिंह मौजूद रहे।
रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने संबोधन के बाद जब सभागार से निकल कर हस्तकला संकुल परिसर में जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों द्वारा लगाए गए स्टाल पर पहुंचे तो प्राथमिक विद्यालय मंडुवाडीह की छात्रा से उन्होंने उसका नाम पूछा। जिस पर छात्रा ने उन्हें तुरंत अपना नाम बताते हुए खुद से तैयार किया हुआ स्वच्छता गीत भी सुनाया।
वहीं स्टॉल पर उच्च प्राथमिक विद्यालय मूंगवार की सहायक अध्यापक ममता पटेल ने मुख्यमंत्री के जीवन पर आधारित कविता तैयार की थी। इसे भी मुख्यमंत्री ने सुना और शिक्षक और छात्रा के प्रतिभा की सराहना की।