भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा ने सर्वसमाज को बढ़ाया है, जबकि विपक्षी पार्टियों ने परिवारवाद को बढ़ाया है। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में पिछड़ों को भागीदारी देकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय परिकल्पना को साकार किया है। वह शनिवार को केसरीपुर रोहनिया स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
कार्यालय में अंगवस्त्रम देकर सम्मानित करने और माल्यार्पण के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारे समाज के लोगों को वोट बैंक के रूप में भुनाया गया है, पिछड़ों का सम्मान भाजपा में है। ओबीसी मोर्चा संगठन को और मजबूत व बेहतर बनाएगी। सभी लोग संगठन के लिए जी जान से कार्य करेंगे। हम सभी का सम्मान करते हैं। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय यादव, रामखेलावन बिंद, विद्यासागर राय आदि शामिल रहे।