फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में मनोज तिवारीः बढ़ती महंगाई पर बोले- देश के लोगों को लग रही है फ्री वैक्सीन, करना पड़ेगा मैनेज

Fri, 10 Sep 2021 09:47 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी पहुंचे सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सरकार को वैक्सीन की एक डोज 550 रुपए की पड़ रही है। ऐसे में अगर लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लग रही है तो उसके लिए कहीं न कहीं पैसा तो मैनेज करना ही पड़ेगा। 
विज्ञापन
दुर्गाकुंड स्थित कूष्मांडा देवी के दर्शन के लिए परिवार संग पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कहा कि देश भर में लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाई जा रही है। ऐसे में सरकार को कहीं ना कहीं तो इसको मैनेज करना ही पड़ेगा। दिसंबर तक लक्ष्य है कि देश के हर व्यक्ति को वैक्सीन लग जाए। इसके चलते डीजल-पेट्रोल की कीमत पर थोड़ा असर होता दिख रहा है, लेकिन इस समय हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य कोरोना वैक्सीन लगाकर लोगों की जिंदगी बचाना है।

विज्ञापन


गुरुवार को वाराणसी पहुंचे सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सरकार को वैक्सीन की एक डोज 550 रुपए की पड़ रही है। ऐसे में अगर लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लग रही है तो उसके लिए कहीं न कहीं पैसा तो मैनेज करना ही पड़ेगा। आज की तारीख में देश में 71 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है।

राहुल गांधी की वैष्णो देवी यात्रा पर तंज कसते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि कम से कम उनको सद्बुद्धि तो आई। चुनाव आते ही राहुल गांधी जैसे लोग मंदिर भी जाते हैं और कंठी माला पहन लेते हैं। जब चुनाव नहीं होता है तो वह इटली में नजर आते हैं। राहुल को लगता है कि जिस कुर्सी पर नरेंद्र मोदी बैठे हैं, वह तो उनके पिता, नाना और दादी की है। उन्हें यह पच नहीं रहा कि उस कुर्सी पर एक गरीब घर का लड़का बैठ गया।

विज्ञापन

मायावती पर भी साधा निशाना

मायावती पर निशाना साधते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि कल हमने बहन मायावती के हाथ में त्रिशूल देखा था। राहुल गांधी वैष्णो देवी की यात्रा पर जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ को थोड़ा और चल लेने दीजिए। देखिएगा विपक्षी दलों के नेता और कहां-कहां जाते हैं।
विज्ञापन

असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोग चुनावी प्राणी

मनोज तिवारी ने कहा कि देश में पहली बार ऐसा हुआ है जब पिछड़ों और दलितों के साथ ही सवर्णों को भी आरक्षण मिल रहा है। यह सोच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की थी। उन्होंने सवर्ण गरीबों के बारे में भी सोचा और मुस्लिम समाज के लोगों को भी आरक्षण दिया। यूपी चुनाव में एआईएमआईएम के चुनाव लड़ने के बारे में भाजपा सांसद ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोग चुनावी प्राणी हैं। इनका काम लोगों को धर्मों में बांटना है। विकास उनका एजेंडा नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें