फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में रिंग रोड पर डिवाइडर से टकराकर पलटी भाजपा नेता की कार, सभी बाल-बाल बचे

Fri, 16 Nov 2018 09:54 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
नाले में अटकी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के रिंग रोड पर आशापुर से कोईराजपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत की पाठशाला में गुरुवार को शामिल होने जा रहे भाजपा नेता नागेश्वर मिश्रा, कमलेश मौर्य और सीता मिश्रा की कार सिंहपुर के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर नाले में जा अटकी।
विज्ञापन


हादसे में सीता मिश्रा को चोट आई है और उनका नजदीक के अस्पताल में उपचार कराया गया। कार चला रहे कमलेश मौर्य ने बताया कि सिंहपुर के पास अचानक सामने आई गाय को बचाने में वाहन अनियंत्रित हो गया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर दाएं ओर के डिवाइडर को पार कर नाले में जा अटकी।

उधर, ग्रामीणों ने बताया कि जबसे रिंग रोड पर आवागमन शुरू हुआ है तब से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसकी अहम वजह यह है कि सड़क पार करने के लिए कट तो बनाए गए हैं लेकिन मार्ग संकेतक नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें