फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए कार्ययोजना तैयार, एक दिसंबर से शुरू होंगे काम

Fri, 16 Nov 2018 09:54 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : self
विज्ञापन
प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) पर होने वाले तीन दिवसीय सम्मेलन की कार्ययोजना को बुधवार को अंतिम रूप दिया गया। विदेश मंत्रालय की टीम ने आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर स्थानीय प्रशासन की भूमिका भी तय की। एक दिसंबर से सम्मेलन के लिए टेंट सिटी सहित अन्य काम शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कराने वाले प्रवासी मेहमानों को प्रशासन काशी आतिथ्य के लिए ई मेल से आमंत्रण भी भेजेगा।
विज्ञापन


जनवरी में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों को जानने और कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए संयुक्त सचिव मनोज महापात्रा के नेतृत्व में विदेश मंत्रालय की पांच सदस्यीय टीम वाराणसी पहुंची। सुबह टीम ने रिंग रोड के पास स्थित ऐंढ़े गांव, लालपुर स्थित हस्तकला संकुल, सिगरा स्टेडियम सहित शहर के अन्य स्थानों का भ्रमण किया।

देर रात जिला प्रशासन के साथ बैठक में आयोजन स्थलों की जमीन का समतलीकरण कराने के साथ ही किसानों की जमीन पर बंबू लगाने का निर्णय किया गया। शहर में आठ जगहों पर पार्किंग तय किया, इसमें आयोजन स्थल, बड़ा लालपुर, मंडलायुक्त कार्यालय सहित अन्य जगह शामिल हैं। ऐढ़े गांव में बनने वाली टेंट सिटी प्रशासनिक कार्यालय खोला जाएगा।
विज्ञापन


यहीं राज्य सरकार और विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मुख्य आयोजन हस्तकला संकुल में होगा। इसके अलावा विदेश मंत्रालय ने प्रशासन की ओर से कराए जाने वालों को काम का भी उल्लेख किया।

वाराणसी जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि  विदेश मंत्रालय की टीम के साथ बैठक में कार्ययोजना तय कर ली गई हैं। एक दिसंबर से आयोजन से जुड़े काम शुरू किए जाएंगे। मेहमानों को काशी आतिथ्य के लिए ईमेल से आमंत्रण भी भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें