फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखा है सपा का मुस्लिम प्रेम : वाराणसी में बोले BJP नेता नकवी, कार्यकर्ताओं को सर्वे भवंतु सुखिनः का पढ़ाया पाठ

Sun, 06 Oct 2024 07:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि विपक्ष देश की एकता को खंडित कर अपनी गंदी राजनीति करना चाहते हैं। भाजपा उनके गलत इरादों को पूरा नहीं होने दे रही है। यही कारण है कि आए दिन छोटे-छोटे मामलों को लेकर भी विपक्ष भाजपा के खिलाफ मनगढ़ंत बयानबाजी करता रहता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम से मुसलमानों के धार्मिक स्थल, धार्मिक कर्तव्य पर कोई खतरा या असर नहीं पड़ेगा। असांविधानिक अराजकता को सांविधानिक प्रतिबद्धता के दायरे में लाने के लिए संशोधन किया जा रहा है।

वह रविवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से सदस्यता अभियान के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। नकवी ने कहा कि वक्फ संशोधन कोई नई मुहिम नहीं है। कई बार बदलाव की कवायद की जा चुकी है। इसलिए साजिशी सिंडिकेट से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों से कहा कि वक्फ संशोधन का नोट बनाकर समाज के लोगों को उपलब्ध कराएं और उन्हें जागरूक करें।

विज्ञापन



मुसलमानों की भाजपा से एलर्जी विपक्षियों के लिए बनती एनर्जी
मुख्तार अब्बास नकवी ने पत्रकारों से भी बात की और कहा कि मुसलमानों की भाजपा से एलर्जी विपक्षियों के लिए एनर्जी का काम करती है। भारत चुनावों का देश है। हर दो महीने में देश में कहीं न कहीं चुनाव होता रहता है। पीएम का आग्रह एक देश एक चुनाव देश और जनहित में है। एक चुनाव के रिजल्ट के बाद कुछ कहना ठीक नहीं है। लोकसभा, विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन




राहुल-अखिलेश दूसरों पर हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर बन गए
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सामंती सुल्तान राहुल और समाजवादी टीपू झूठ के झाड़ से सजकर पहाड़ हैं। वे दूसरों पर हमला करने के हिस्ट्रीशीटर बन गए हैं। भाजपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है।

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मुख्तार अब्बार नकवी के साथ भाजपा के नेतागण। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की योजनाओं का किया बखान
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली के मार्गदर्शन में आहूत कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए किए गए कार्यों का ब्योरा दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिए गए 20 लाख प्रधानमंत्री आवास, सड़क और हाईवे, शौचालय, किसान सम्मान निधि उज्जवला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन, राशन सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। 

सपा का मुस्लिम प्रेम एक धोखा है, जबकि गरीब मुसलमान व तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं-बहनों के सम्मान की रक्षा मोदी सरकार में हुई है। सदस्यता अभियान को मिलकर सफल बनाए, कोई घर ना छुटे कोई वर्ग ना बचें। सभी कार्यकर्ता मनोयोग से सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाएं। केवल सदस्यता दिलाना हमारा लक्ष्य ना रहे, बल्कि भाजपा की विचारधारा के साथ लोगों को जोड़कर परिवार को बढ़ाना है।



कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता सदस्यता अभियान के सह प्रभारी आरिफ अहमद कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी अनवार, प्रदेश कोषाध्यक्ष अफरोज आलम, हुमा बानो सदफ़ नाज, शाहिद खान जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा यूसुफ हाशमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें