फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने दिया डबल डोज के साथ डबल राशन : स्वतंत्रदेव

विज्ञापन
मेंहनगर विधानसभा के पंचायत इंटर कालेज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्व - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
भाजपा की रीति और नीति पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने की रही है। कोरोना काल में भाजपा सरकार ने वैक्सीन की डबल डोज के साथ डबल राशन देने का काम किया। अपराध पर अंकुश लगाया। प्रदेश में पांच वर्ष में कहीं दंगा नहीं हुआ और कर्फ्यू नहीं लगा। ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को सगड़ी विधान सभा के घाघरा इंटर कालेज के मैदान पर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 1984 में सिर्फ दो सीटें पाने वाली भाजपा की आज कई प्रदेशों में सरकार है। कांग्रेस, सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी सरकार में हर तरफ भ्रष्टाचार, हत्या, लूट, डकैती चरम सीमा पर रही है। विरोधी कहते हैं कि हम सांप्रदायिक हैं। यदि भारत माता की जय, वंदे मातरम बोलना और अनुच्छेद 370 हटाना यदि सांप्रदायिक है तो हम सांप्रदायिक हैं। कहा कि रामलला अब तक टेंट में रहे। प्रधानमंत्री ने राम मंदिर की नींव रखी और आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। कहा, वीर शहीदों के बलिदान और ऋषि मुनियों की तपस्या से देश बना है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के विचारों की चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव राष्ट्र निर्माण के लिए होता है। तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम महिलाएं भाजपा के साथ हैं। भाजपा विकास के नाम पर वोट मांगती है। योगी सरकार ने गरीबों के लिए 43 लाख मकान बनवाए।
कहा कि सपा में गुंडे हैं जो अपनी सरकार में हत्या, लूट, धन उगाही करते थे। अगर इनकी सरकार बनी तो फिर यही सब होगा। पूर्व की सरकारों में कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध होता था लेकिन योगी सरकार ने इसे खत्म करने का काम किया। प्रदेेेश में सभी नियुक्तियां ईमानदारी से र्हुइं। भाजपा की सरकार बनने पर सिंचाई का कर्ज माफ हो जाएगा। कहा कि यूक्रेन में फंसे भारत के युवाओं को स्वदेश लाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें