फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सदन में राहुल गांधी के हिंदुओं को लेकर दिए बयान पर भड़की भाजपा, वाराणसी में कांग्रेस सांसद का फूंका पुतला

Mon, 01 Jul 2024 09:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल हिंदू होकर हिंदू का अपमान कर रहे हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि हिंसात्मक लोगों का साथ देने का काम निरंतर कांग्रेस करती है।
विज्ञापन
विरोध जताते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा काशी क्षेत्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में नई सड़क स्थित गीता मंदिर गेट पर कांग्रेस नता राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। आरोप है कि लोकसभा में संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने हिंदुओं को हिंसात्मक कहा है।

विज्ञापन


अनूप जायसवाल ने कहा इतिहास गवाह है कि कांग्रेस अनेकों हिंसात्मक कार्रवाई में देश में लिपटी रही है। चाहे वह 84 के दंगे हो कांग्रेस के कारण हुए भागलपुर के देंगे, ऐसे अनेकों उदाहरण देश में मौजूद हैं। हिंसात्मक लोगों का साथ देने का काम निरंतर कांग्रेस करती है। 

इसके पहले भी सारनाथ में युवाओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया था। युवाओं ने कहा था कि राहुल हिंदू होकर हिंदू का अपमान कर रहे हैं। उनकी मानसिकता पर सवाल उठाया था। नरेंद्र मोदी विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें