फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिजली कर्मियों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह, बोले- मौत के बाद परिवार को नहीं मिलती हैं सुविधाएं

Mon, 01 Jul 2024 04:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: कर्मचारियों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। साथ ही पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन के दौरान बिजली कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानांतरण नीतियों से नाराज बिजली मजदूर संघ के सदस्यों की बैठक रविवार को भिखारीपुर स्थित संगठन कार्यालय पर हुई थी। इसमें सदस्यों ने सर्वसम्मति से डिस्कॉम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह करने करने फैसला लिया था।

विज्ञापन




इस दौरान वीपी राय ने बताया कि संगठन के सदस्य सोमवार दोपहर 12 बजे से भिखारीपुर कार्यालय में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू कर दिए। इस मौके पर इंद्रेश राय, राहुल कुमार, वेद प्रकाश राय, संदीप कुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे विद्युत कर्मचारियों ने इस दौरान नारेबाजी की। विभाग पर सुविधाएं न देने का आरोप लगाया। कहा कि काम करते समय अगर हमारी मौत हो जाती है तो हमें कोई सहायता नहीं दी जाती। साथ ही तबादले को लेकर भी कर्मचारियों ने नाराजगी जताई। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने पांच सूत्रीय मांग को लेकर अपनी नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें