फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने आजम से मांगा इस्तीफा

Thu, 08 Sep 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
भाजपा का विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी के विरोध में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने धरना देकर आवाज उठाई। साथ ही, संविधान निर्माता पर की गई टिप्पणी के लिए आजम खां से इस्तीफा मांगा। भाजपा ने मुख्यालय पर भीड़ जुटाकर अपनी ताकत दिखाई।
विज्ञापन


 क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने सबसे पहले बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जेपी मेहता इंटर कॉलेज से जिला मुख्यालय तक मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ता ‘बाबा साहब का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ नारे लगाते हुए कचहरी पहुंचे। मुख्यालय पर सभा करने के उपरांत एसीएम चतुर्थ को आजम खां से इस्तीफे से जुड़ा ज्ञापन सौंपा।  इसके बाद सभा में लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि बाबा साहब के नाम पर दलितों को गुमराह करने वाली बसपा मुखिया मायावती को अब बाबा साहब की याद नहीं आई, इसका मतलब है कि यह सब सपा-बसपा की मिलीभगत है।

इस दौरान राकेश त्रिवेदी, विधायक श्याम देव राय चौधरी, ज्योत्सना श्रीवास्तव, रवींद्र जायसवाल, एमएलसी केदारनाथ सिंह, अशोक चौरसिया, संजय भारद्वाज, अशोक तिवारी, नीलकंठ तिवारी, संजय राय, प्रभात सिंह, उमेश दत्त पाठक, जयनाथ मिश्रा, डॉ. वीणा पांडेय, दिलीप सोनकर, सुरेंद्र पटेल, सुरेश सिंह, प्रहलाद गुप्ता, बीना राय, चंद्रशेखर उपाध्याय, काशीनाथ अकेला, निर्मला सिंह, अरुण सिंह, नंदलाल चौहान आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें