फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की पूर्वांचल में परचम फहराने की तैयारी

Thu, 23 Feb 2017 12:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
amit shah - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वांचल के चुनावी महासंग्राम में भाजपा के प्रचार अभियान को रफ्तार देने के लिए पार्टी के दिग्गज मैदान में उतर गए हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्रियों की टीम ने यहां डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, जेपी नड्डा और नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को यहां पार्टी के प्रचार अभियान को आगे बढ़ाया। डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय पहले से ही अजगरा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। गुरुवार को प्रदेश्‍ा अध्यक्ष्‍ा केशव मौर्य के अलावा कलराज मिश्र, मनोज सिन्हा और वेंकैया नायडू भी पूर्वांचल में होंगे। भाजपा ने काशी को पूर्वांचल के चुनावी महासमर का केंद्र बना लिया है। पीएम के संसदीय क्षेत्र में भाजपा सियासी समीकरण तैयार करने में जुट गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को चंदौली, सोनभद्र के अलावा आसपास के जिलों के पदाधिकारियों और चुनाव अभियान से जुड़े नेताओं से तैयारी की जानकारी ली।
विज्ञापन
शाह काशी में ही रहकर पूर्वांचल को मथेंगे। वह गुरुवार की सुबह 10:40 बजे अमेठी कोठी से चुनावी जनसभा करने दूसरे जिलों में गए। वहां से लौटकर शाम 7:30 बजे पुन: अमेठी कोठी आ गए।

देर रात यहां पार्टी के शीर्ष नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया। जातिगत समीकरण बैठाने के लिए किस मंत्री को कहां की जिम्मेदारी सौंपी जाए, इस पर भी चर्चा की गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें