फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की सूची में किसका होगा नाम, दावेदारों की धड़कनें तेज

Mon, 16 Jan 2017 05:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
दिल्ली के पैरोकारों ने शुरू कर दी पैरवी
विज्ञापन
भाजपा की ओर से प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करने को लेकर वाराणसी में टिकट के दावेदारों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

हर ओर सुबह से लेकर शाम तक बस यही चर्चा चल रही है।  
अंतिम दौर की चल रही बातचीत के बाद बारी बारी से सभी सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा 20 जनवरी तक कर दी जाएगी।
 पार्टी सूत्रों की मानें तो अंतिम दौर के चुनाव के चलते यहां की सूची सबसे बाद में जारी की जाएगी।
फिलहाल यहां के दावेदारों ने अपनी पैरवी दिल्ली तक कर दी है।
कहीं संबंधों के आधार पर तो कहीं व्यापारिक दृष्टिकोण के आधार पर पैरोकारों ने पैरवी शुरू कर दी है। चर्चा है कि प्रधानमंत्री मोदी के के संसदीय क्षेत्र की पांच में से एक सेवापुरी विधानसभा सीट ही अपना दल को दी जा सकती है।
विज्ञापन

बाकी सातों सीटों पर भाजपा अपने दमदार प्रत्याशियों को उतारेगी। इसे लेकर भी पार्टी के भीतर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। कुछ बाहरियों को टिकट देने पर भी राष्ट्रीय नेतृत्व ने अंदेशा जताया था।
विज्ञापन

इसे लेकर भी दावेदारों की दाल अभी फिलहाल गलती नहीं दिख रही है। संगठन की रिपोर्ट के आधार पर ही टिकट देने का फैसला किया गया है।
इस कसौटी में फिट होने वाले प्रत्याशियों को ही टिकट दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें