फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में जन्मा विचित्र बच्चा: आठ आंख, नाक, मुंह वाले बच्चे को देखने पहुंचे लोग, शहर में हो रही चर्चा

Thu, 03 Jun 2021 12:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन्मे विचित्र बच्चे की चंद मिनटों के बाद ही मौत हो गई।
विज्ञापन
newborn baby - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव पर एक ऐसे विचित्र बच्चे का जन्म हुआ, जिसके आठ मुंह, आंख, नाक भी थी। हालांकि जन्म के करीब 20 मिनट बाद बच्चे की मौत हो गई। उधर स्वास्थ केंद्र पर जन्मे इस बच्चे को देखने वालों की भीड़ लगी रही। लोगों में तरह-तरह की चर्चा होती रही जबकि बाल रोग विशेषज्ञ के अनुसार भ्रुण के विकसित होने के दौरान गड़बड़ी की वजह से ही ऐसा होता है।

विज्ञापन


चिरईगांव के फूलपुर निवासी अनूप कुमार की पत्नी सुमन देवी को मंगलवार की रात में चिरईगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलिवरी के लिए भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह उसने एक बच्चे को जन्म दिया।  ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स मानती देवी के अनुसार बच्चा कुछ  अलग ही तरह का लग रहा था, जबकि पैदा होने के 20 मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई।

नर्स ने बताया कि बच्चे को आठ आंख, मुंह और नाक थे। स्वास्थ्य केंद्र पर इस घटना के खबर मिलते ही विचित्र बच्चे को देखने वालों की भीड़ भी जुट गई। इस बारे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि बच्चे के जन्म होने के कुछ ही समय बाद वह मर गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

क्रोमोसोम में गड़बड़ी की वजह से ही पैदा होते हैं ऐसे बच्चे
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक राय का कहना है कि क्रोमोसोम में गड़बड़ी की वजह से ही इस तरह के बच्चे पैदा होते हैं। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान भ्रूण के विकसित होने के दौरान ही क्रोमोसोम में गड़बड़ी हो जाती है। इसे क्रोमोसोम डिफेक्ट कहा जाता है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर ऐसे बच्चे 9 महीने से पहले ही पैदा हो जाते हैं। आमतौर पर ऐसे मामले लाखों में एक देखने को मिलते हैं। इसमे बच्चा ज्यादा देर तक जिंदा नहीं रह सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें