क्या है बायोनेस्ट
स्टार्ट अप उद्यमियों को सहयोग व प्रोत्साहन देने के लिए बायोनेस्ट ढांचा और सुविधाएं तैयार करने का काम करेगा। जिससे वे व्यावसायिक संभावनाओं वाले अपने आइडिया पर आगे काम कर सकें।
नए उद्यमियों व शिक्षकों को सहयोग व मार्गदर्शन प्रदान करेगा जो विज्ञान व प्रौद्योगिकी आधारित अपने कार्य से समाज को लाभ पहुंचाना चाहते हैं। इस के तहत स्टार्ट अप्स के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञान संस्थान (बीएचयू) के निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी ने बताया कि बायोनेस्ट के लिए कमेटी का गठन किया जा चुका है। अलग से वेबसाइट भी बनाई जा रही है, जिसमें इनक्यूबेटर के लिए हर जानकारी रहेगी। स्टार्ट अप को बढ़ावा देने के लिए कौन-कौन सी तकनीक विश्वविद्यालय में है। उसका भी डाटा बेस तैयार कराया जा रहा है।