फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: चाइनीज मांझे से बाइक सवार युवक घायल, प्रतिबंध के बाद भी आसानी से मिलता है ये जानलेवा धागा

Wed, 22 Sep 2021 02:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

धनंजय राय (30) बुधवार सुबह बाइक से अपने काम पर जा रहा था। धनंजय चौकाघाट ओवरब्रिज के ऊपर चढ़ा ही था कि चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। गर्दन पर हुए गहरे जख्म की वजह से वह  बाइक से गिरकर जमीन पर तड़पने लगा। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चौकाघाट- लहरतारा फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को सिगरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैंट थाना क्षेत्र के पार्वती नगर अर्दली बाजार निवासी धनंजय राय (30) बुधवार सुबह बाइक से अपने काम पर जा रहा था।
विज्ञापन


धनंजय चौकाघाट ओवरब्रिज के ऊपर चढ़ा ही था कि चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। गर्दन पर हुए गहरे जख्म की वजह से धनंजय  बाइक से गिरकर जमीन पर तड़पने लगा। मौके से गुजर रहे लोगों ने उसे संभाला। उसके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को सिगरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

चाइनीज मंझे से घायल धनंजय राय वर्तमान एसपी यातायात वाराणसी के पेशकार संतोष राय का भतीजा है। बता दें कि चाइनीज मांझा पूरे शहर और जिले में प्रतिबंधित है, लेकिन ये मांझा पतंग की दुकानों पर आसानी से मिल सकता है। इस मांझे से शहर में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की बात करें तो उनके अनुसार जिले में चाइनीज मांझा बिकता ही नहीं है। मगर, हकीकत यह है कि शहर भर में धड़ल्ले से इसकी बिक्री होती है। पतंगबाजी के शौकीन बड़े बुजुर्गों के साथ ही बच्चों के हाथ में भी चाइनीज मांझा आसानी से दिख जाता है।

आए दिन इसकी चपेट में आकर आमजन के साथ ही पशु-पक्षी भी बुरी तरह घायल होते हैं, लेकिन इसकी बिक्री पर प्रभावी तरीके से अंकुश नहीं लग पा रहा है।चाइनीज मांझे के खिलाफ समय समय पर पुलिस अभियान भी चलाती है मगर फिर भी इसकी बिक्री जारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें