वाराणसी के मिर्जामुरादथाना क्षेत्र के खजुरी स्थित हाईवे पर गुरुवार को खड़े ट्रक में टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बलिया निवासी बाइक सवार विंध्याचल मंदिर से दर्शन पूजन के बाद घर लौट रहा था।
बलिया के रामपुर निवासी अजीत यादव(23) अपनी बाइक से विंध्याचल मंदिर दर्शन को गया था। लौटते समय खजुरी स्थित हाईवे पर पहुंचा था कि किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। हादसे में घायल अजीत को आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान अजीत ने दम तोड़ दिया। बाइक के रजिस्ट्रेशन और पास में मिने आधार कार्ड के जरिए परिजनों को सूचना दी गई।