जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर नई बस्ती मोहल्ला स्थित बब्बनपुर मौजा में एक मूर्ति को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष की ओर से क्षेत्रीय लेखपाल को पीटने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गत 12 अक्तूबर को को न्यायालय के आदेश पर रखी गई मूर्ति हटा दी गई थी। एक धर्म के लोग बीते 13 अक्तूबर को एसडीएम से वार्ता कर मूर्ति लेकर चले गए थे, लेकिन फिर उसी स्थान पर रखने लगे। इसको लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इधर एक पक्ष के लोग लेखपाल को पीटना शुरू कर दिए थे। वह किसी तरह भीड़ से बचकर भाग पाए थे। इस मामले में लेखपाल की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इधर पीटने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।