बनारसी पान जमाते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ धाम के बारे में कहा कि इसके बारे में कहने के लिए शब्दों की कमी है। मगर, आज इस धाम के चलते पूरे देश में बनारस की चर्चा हो रही है। सावन में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ देख कर हमें अत्यंत प्रसन्नता हुई। श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम से आनंदित होकर जा रहे हैं।
बाबा विश्वनाथ की कृपा से प्रदेश और केंद्र सरकार बनारस के विकास में कोई कमी नहीं आने देगी। मंदिर परिसर से निकलने के बाद डिप्टी सीएम कुछ अन्य भाजाप नेताओं ओर कार्यकर्ताओं के साथ बनारसी चाय और पानी का आनंद लिया।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे और अंतिम दिन मंगलवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सत्र को संबधित किया। पत्रकारों से हुई बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जो अपराध करेगा और दोषी पाया जाएगा, वह जेल जाएगा। राहुल गांधी से जुड़े सवाल पर कहा कि वह कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे, चाहे कोई भी भाषा बोले।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून राज है। सभी के साथ समान व्यवहार होता है। प्रियंका गांधी की ओर से श्रीकांत त्यागी के साथ फोटो शेयर करने के सवाल पर कहा कि सार्वजनिक जीवन में कोई भी फोटो खिंचवा सकता है। केवल फोटो खिंचवा लेने मात्र से कोई दोषी नहीं हो जाएगा।
2024 में मोदी के नेतृत्व में यूपी की 80 लोकसभा सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे। बाबा विश्वनाथ की नगरी में काफी विकास हुआ है। राकेश सचान से जुड़े सवाल पर कहा कि सरेंडर के बाद जमानत हो गई। सपा के गाजीपुर से तिरंगा यात्रा निकालने के सवाल पर बगैर कुछ बोले आगे निकल गए। उप मुख्यमंत्री ने आज चौखंडी में बन रहे अमृत सरोवर को देखा। इसके बाद प्रयागराज रवाना हो गए।