फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: करधना बाजार में आज दुकानें बंद, कल ताजिया जुलूस निकालने के दौरान हुआ था बवाल

Wed, 10 Aug 2022 01:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के करधना बाजार में मंगलवार को  ताजिया जुलूस निकालने के दौरान एक पेड़ की डाल छांटने को लेकर बवाल हो गया था। आरोप है कि एक पक्ष की ओर से धारदार हथियार से किए गए हमले में नौ लोग घायल हो गए। घटना को लेकर आज भी बाजार में जगह-जगह फोर्स तैनात है। 
विज्ञापन
करधना बाजार में गश्त करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजिया जुलूस निकालने के दौरान हुए बवाल के बाद वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के करधना बाजार में आज तनावपूर्ण शांति है। सुबह से ही बाजार की अधिकतर दुकानें बंद हैं। जगह-जगह फोर्स तैनात है। सीओ समेत पुलिस अधिकारियों ने भी चक्रमण कर हालात का जायजा लिया। आईजी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत सामान्य है।  

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार दोपहर ताजिया जुलूस निकालने के दौरान करधना बाजार जामुन के पेड़ की डाल छांटने को लेकर बवाल हो गया था। दो पक्षों के बीच मारपीट और जमकर पत्थरबाजी हुई। आरोप है कि एक पक्ष की ओर से धारदार हथियार से किए गए हमले में नौ लोग घायल हो गए थे। 

मिर्जामुराद व आसपास के पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। आईजी, एसपी ग्रामीण, एडीएम प्रशासन, एसडीएम राजातालाब ने घटनास्थल पर कैंप किया। इसके बाद भारी पुलिस फोर्स और पीएसी बाजार में तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें