फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: 'हमें रोकने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई... अभी बताता हूं...' मनबढ़ों ने दरोगा को पीटा; पांच नामजद

Mon, 08 Apr 2024 10:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी के गोदौलिया चौराहे पर दरोगा को पीटे जाने की खबर काफी चर्चा में है। सीसी कैमरों की फुटेज और घटना के दौरान के वीडियो की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
अराजकतत्वों ने सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के गोदौलिया चौराहे पर बिना नंबर प्लेट की एक बाइक के बारे में पूछने पर गले में भगवा गमछा डाले अराजकतत्वों ने दशाश्वमेध थाने के एक दरोगा के साथ गालीगलौज और मारपीट की। साथ ही उनका बैच और स्टार नोच कर सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही दरोगा को बाद में देख लेने की धमकी दी।

विज्ञापन


दरोगा आनंद प्रकाश की तहरीर पर सोमवार को दशाश्वमेध थाने में नितिश सिंह, नितेश नरसिंघानी, राहुल सिंह, सन्नी गुप्ता, गप्पू सिंह और 15 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसी कैमरों की फुटेज और घटना के दौरान के वीडियो की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने एक्स पर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आख़िर ये क्या हो रहा है? सरे आम RSS के लोगों द्वारा दरोगा की पिटाई कर दी जाती है।
विज्ञापन

 

फतेहपुर के बावन, गाजीपुर के मूल निवासी 2019 बैच के दरोगा आनंद प्रकाश दशाश्वमेध थाने में तैनात हैं। बताया कि रविवार रात वह चेकिंग करते हुए गोदौलिया चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि नारंगी रंग की एक बाइक बांसफाटक से तेजी से दशाश्वमेध की ओर आ रही थी। उन्होंने बाइक को रुकवाया और उस पर सवार युवक से नंबर प्लेट न होने के साथ ही हेलमेट न पहनने का कारण पूछा।

बाइक के पेपर मांगने पर युवक ने कहा कि हमें रोकने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, रुको अभी बताता हूं। कुछ देर बाद 20-22 लोग गोदौलिया चौराहे पर आ गए और पुलिस कर्मियों से गालीगलौज करते हुए धक्का मारकर नीचे गिरा दिए। फिर, सभी बाइक सवार को पुलिस से छुड़ाकर ले जाने लगे और गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर डंडे से प्रहार किया। सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें