फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 3.55 करोड़ की ठगी के मामले में आठ और आरोपी गिरफ्तार, 3.70 लाख रुपये बरामद; भेजा गया जेल

Mon, 08 Apr 2024 09:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी के सबसे बड़े साइबर फ्रॉड में पुलिस की कार्रवाई जारी है। इस मामले में बैंककर्मी भी शामिल थे। फिलहाल, आरोपियों के पास से तीन लाख 70 हजार रुपये, छह मोबाइल, एक फ्रिंगर प्रिंट स्कैनर मेगा डिवाइस, चेक और डेबिट कार्ड बरामद किया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के रथयात्रा क्षेत्र की रिटायर्ड शिक्षिका शंपा रक्षित से तीन करोड़ 55 लाख रुपये की ठगी के मामले में आठ और आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के पास से तीन लाख 70 हजार रुपये, छह मोबाइल, एक फ्रिंगर प्रिंट स्कैनर मेगा डिवाइस, चेक और डेबिट कार्ड बरामद किया गया है। आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


गत आठ मार्च को शंपा रक्षित के पास कॉल आई कि टेलीकॉम रेगुलेटरी अथारिटी से बोल रहे हैं। दो घंटे में आपका मोबाइल बंद हो जाएगा। इसके कुछ देर बाद फिर कॉल आई कि महाराष्ट्र के विले पार्ले पुलिस स्टेशन से बोल रहा हूं। आप अपने मोबाइल से अवैध काम कर रही हैं और आपके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट है। 

इसके बाद शंपा रक्षित से सीनियर अफसर से बात कराने के लिए कह कर स्काइप एप डाउनलोड कराया गया। इसके बाद शंपा रक्षित को धमका कर उनके परिवार का बैंक खाता सहित पूरा विवरण लिया गया। फिर शंपा रक्षित के बैंक खातों में आए पैसे को जांच के लिए कथित आरबीआई के खाते में डालने के लिए कह कर तीन करोड़ 55 लाख रुपये ठग लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें