फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम की बड़ी खबरें: महिला की हत्या से पहले आरोपी ने चर्च में की थी प्रार्थना, दस मिनट के अंदर किया मर्डर

Wed, 03 Jan 2024 11:29 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

झारखंड के गुमला के कामगारा थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी विक्टोरिया पिछले 25 साल से चर्च में साफ-सफाई करती थी और बड़ी बहन रेजिना सोरेन के साथ रहती थी। सोमवार की सुबह आरोपी जितेंद्र यादव उर्फ महादेव अंदर कमरे में घुसा और विक्टोरिया की हत्या कर दी। आजमगढ़ के हटवा मेहनगर निवासी जितेंद्र यादव उर्फ महादेव सुबह 7.43 बजे वह चर्च के गेट पर पहुंचा था।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छावनी क्षेत्र स्थित चर्च परिसर के स्टाफ क्वार्टर में सोमवार की सुबह महिला सफाईकर्मी विक्टोरिया सोरेन की हत्या से पूर्व आरोपी ने चर्च गेट के बाहर प्रार्थना की थी। उसने महज आठ से 10 मिनट के भीतर ही घटना को अंजाम दिया था। कैंट पुलिस के अनुसार मंगलवार को सोरेन का पति पीटर छावनी पहुंचा और शाम चार बजे चर्च परिसर में सोरेन के लिए अंतिम प्रार्थना-सभा हुई। चौकाघाट स्थित कब्रिस्तान में उसे दफन किया गया।

विज्ञापन

झारखंड के गुमला के कामगारा थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी विक्टोरिया पिछले 25 साल से चर्च में साफ-सफाई करती थी और बड़ी बहन रेजिना सोरेन के साथ रहती थी। सोमवार की सुबह आरोपी जितेंद्र यादव उर्फ महादेव अंदर कमरे में घुसा और विक्टोरिया की हत्या कर दी। आजमगढ़ के हटवा मेहनगर निवासी जितेंद्र यादव उर्फ महादेव सुबह 7.43 बजे वह चर्च के गेट पर पहुंचा था। चर्च में घुसने के पूर्व उसने सिर पर शाल रखा। दो मिनट तक सिर झुकाकर प्रार्थना किया। 7.45 बजे अंदर गया और घटना को अंजाम दिया। शोर होने पर गार्ड 7.53 बजे भागकर कमरे की ओर पहुंचा था। तब कमरे का दरवाजा बंद मिला तो अन्य लोगों को बुलाने के बाद दरवाजा खुलवाने पर सोरेन खून से लथपथ मिली थी। आरोपी को पकड़कर चर्च के गार्ड व अन्य की मदद से उसे पुलिस के हवाले करते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।

ऑटो पलटा, तीन किशोर घायल
क्षेत्र के शक्तिपीठ आश्रम के पास मंगलवार की शाम को ऑटो पलट गया। हादसे में तीन मासूम घायल हो गए। सारंगनाथ महादेव मंदिर के पीछे जवाहर नगर कालोनी के राजपाल, मुकेश सहित 8 लोग सवार होकर रिंगरोड फरीदपुर से अपने घर की जा रहे थे। जैसे ही सदाफल देव आश्रम के पास पहुंचे तभी अचानक ऑटो पलट गया। इसमें गोलू, समर और परी घायल हो गईं। 

विज्ञापन

क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला

प्रेमिका के घर झुलसे बेटे की मां ने पुलिस से लगाई गुहार
चोलापुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर कला गांव में सोमवार की शाम को प्रेमिका के घर झुलसे शुभम सेठ की मां ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि प्रेमिका के परिजनों ने केरोसिन उड़ेल बेटे को जलाकर मारने की कोशिश की। मंगलवार की शाम पतरही जौनपुर निवासी किरन देवी ने चोलापुर थाने में तहरीर दी। किरन देवी के अनुसार बेटा शुभम सेठ (26) का प्रेम प्रसंग चोलापुर के बेनीपुर कला निवासी युवती के साथ चल रहा था। आरोप है कि युवती ने बेटे को फांसकर बराबर पैसा, आभूषण लेती रही। फोन पर शादी की बात कहकर अपने घर बुलाया और पिता, चाचा समेत अन्य परिजनों संग जलाकर मारने का प्रयास किया। शुभम की हालत गंभीर है, उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ट्रक को ओवरटेक में बाइक सवार मैजिक से टकराया, मौत
जंसा थाना क्षेत्र के नैपुरा गेट के सामने मंगलवार की रात ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार युवक की मैजिक से टकराकर मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य घायल हो गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जंसा थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव निवासी सुरेश कुमार उर्फ पोलार्ड (26) अपने दो दोस्त ओमप्रकाश (32) निवासी खेमपुर और पुरंदरपुर निवासी आशीष पाल (30) के साथ बाइक से जंसा बाजार से घर लौट रहे थे। वाराणसी-भदोही मार्ग स्थित नैपुरा गांव गेट के सामने ट्रक को ओवरटेक करने लगे। वाराणसी की तरफ आ रहे माल वाहक मैजिक से सीधी टक्कर हो गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जंसा पुलिस ने सुरेश उर्फ पोलार्ड को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मैजिक चालक रोहित इमानवेल (32 निवासी कैंट का पैर फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने बताया कि पोलार्ड अपने दो भाइयों में छोटा था और कैटरिंग का काम करता था। पिछले माह ही पोलार्ड की शादी हुई थी। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मां इंदिरा देवी, पत्नी पुष्पा बेसुध हो गईं।

जापानी बौद्ध मंदिर परिसर से पर्यटक का मोबाइल चोरी
सारनाथ। जापानी बौद्ध मंदिर के पास से मंगलवार को एक सैलानी का मोबाइल चोरी हो गया। इस दौरान पर्यटक पुलिस ने उसकी शिकायत को अनसुना कर दिया। नोएडा के गोड़ सिटी की आकांक्षा गोड़ अपने दो परिचितों के साथ सारनाथ घूमने आई थी। आकांक्षा का मोबाइल कहीं चोरी हो गया। पर्यटक थाना में शिकायत करने पहुंची तो महिला सिपाही ने उसे सारनाथ थाने भेज दिया। आकांक्षा का आरोप है कि पुलिस ने चोरी की जगह गुमशुदगी की तहरीर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें