भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के नथईपुर- ज्ञानपुर मार्ग स्थित सुंदरपुर बाजार के समीप मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे बाइक की टक्कर से एक बृद्ध साइकिल सवार की मौत हो गई । आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपीगंज थाना क्षेत्र के कसिदहां गांव निवासी राजाराम मौर्य (55 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राम केदार मौर्य मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे के लगभग बीज लेने बाजार जा रहे थे । इस बीच सुंदरपुर बाजार के पास पहुंचने से कुछ पहले विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार से बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते सड़क पर गिरकर वह तड़पने लगे ।
मौके पर जुटे लोगों ने पहचान कर परिजनों को सूचना देकर आनन-फानन में बृद्ध को जिला चिकित्सालय चेत- सिंह पहुंचाया। जहां अस्पताल पहुंचने के पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल से पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है ।
वहीं ग्रामीणों के अनुसार बताया गया कि घटनास्थल से फरार बाइक चालक महोबा निवासी आशीष तिवारी कसीदा के प्राइमरी पाठशाला में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत है । जो घटना के बाद मौके से फरार बताया गया है।