फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब सुबह-सुबह चाय पीने 'पप्पू की अड़ी' पहुंचे बीएचयू के वीसी, लोग देखकर हैरान, फेसबुक पर शेयर की तस्वीरें

Sun, 09 Oct 2022 01:57 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रविवार की सुबह बीएचयू के वीसी अस्सी चौराहे पर पहुंचे। यहां पप्पू की अड़ी पर रुके और चाय की चुस्की भी ली। बीएचयू के कुलपति को चाय पीता देख पहले तो लोग कुछ समझ नहीं पाए। 
विज्ञापन
बीएचयू के कुलपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में कुलपति का कार्यभार ग्रहण करने के लिए जब प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन ने रास्ते मे गाड़ी रोककर बनारस का टमाटर चाट और इसके बाद लंका पर चाची की कचौड़ी और जलेबी खाई तो ये चर्चा का विषय बन गई।  अब एक बार फिर बीएचयू के कुलपति चर्चाओं में हैं। रविवार की सुबह वह वीसी आवास से निकलकर अस्सी चौराहे पर पहुंचे। यहां पप्पू की अड़ी पर रुके और चाय की चुस्की भी ली। बीएचयू के कुलपति को चाय पीता देख पहले तो लोग  कुछ समझ नहीं पाए लेकिन जैसे ही देखा कि प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन ने एक सामान्य ग्राहक की तरह  पप्पू की दुकान पर चाय के लिए आगे हाथ बढ़ाया तो लोग उनके पास आ गए।
विज्ञापन

विज्ञापन

इस दौरान कुलपति ने पप्पू की दुकान पर मौजूद लोगों से खुलकर बातचीत भी की। यही नहीं अपने फेसबुक वॉल पर भी कुलपति ने चाय पीने का जिक्र करते हुए यह भी लिखा है कि दूध वाली चाय और नींबू वाली चाय दोनों लंबे समय के बाद एक ही शैली में बनाए रखना यह बड़ी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें