फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर गंदे शौचालय का वीडियो वायरल: यात्री ने ट्विटर पर शेयर किया Video, एयरपोर्ट प्रशासन में मचा हड़कंप

Sun, 09 Oct 2022 11:52 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी एयरपोर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पुरुष शौचालय में फैली गंदगी दिखाई गई। एक यात्री ने शुक्रवार रात को शौचालय में फैली गंदगी का वीडियो शेयर कर लिखा है कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होने के बाद भी वाराणसी एयरपोर्ट के पुरुष शौचालय का यह हाल है।
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट पर गंदे शौचालय का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर शौचालय में फैली गंदगी का वीडियो वायरल हो रहा है। एक यात्री ने शुक्रवार रात को शौचालय में फैली गंदगी का वीडियो शेयर कर लिखा है कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होने के बाद भी वाराणसी एयरपोर्ट के पुरुष शौचालय का यह हाल है।

विज्ञापन

वाराणसी एयरपोर्ट को टैग करते हुए यात्री ने इस वीडियो के जरिये एयरपोर्ट प्रशासन से शिकायत की है। एयरपोर्ट प्रशासन यात्री से माफी मांगते हुए कहा कि किसी अनजान व्यक्ति ने थूक कर शौचालय में गंदगी फैलाई है, शौचालय की सफाई की जा चुकी है। यात्री के इस ट्वीट को दूसरे लोगों ने भी रिट्वीट किया है। 

एयरपोर्ट पर एक नेता के आगमन पर उन्हें लेने के लिए भारी संख्या में भीड़ आई थी। उसी दौरान गंदगी हुई और किसी ने वीडियो बना लिया। शौचालय खाली होते ही तुरंत साफ करा दिया गया था। - अर्यमा सान्याल, एयरपोर्ट निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें