BHU Exam Result 2024: बीएचयू में होली से पहले सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम जारी करने की तैयारी है। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में परीक्षाएं जनवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू हुईं, जो मार्च के पहले सप्ताह में खत्म हो जाएंगी।
बीएचयू में यूजी और पीजी की समेस्टर परीक्षा के परिणाम को होली से पहले जारी करने की तैयारी है। एमए पहले और तीसरे सेमेस्टर की कई विषयों की परीक्षा 31 जनवरी को खत्म हो चुकी है। जबकि बीए पहले सेमेस्टर की परीक्षा चार-पांच मार्च को खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के संकायों, विभागों की परीक्षाएं जनवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू हुई। इसमें विश्वविद्यालय परिसर और डीएवीपीजी कॉलेज के विद्यार्थी तो विश्वविद्यालय परिसर में बने केंद्रों पर परीक्षा दे रहे हैं, जबकि आर्य महिला पीजी कॉलेज, वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा और वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट की छात्राएं अपने कॉलेज परिसर में परीक्षा दे रही हैं।
कला संकाय और सामाजिक विज्ञान संकाय के बीए आनर्स तृतीय सेमेस्टर की 18 जनवरी से शुरू परीक्षा चार मार्च को खत्म हो जाएगी। इसके अलावा 17 जनवरी से शुरू पहले सेमेस्टर की परीक्षा पांच मार्च को खत्म होगी। एमए प्राचीन इतिहास पहले सेमेस्टर की परीक्षा 17 जनवरी से शुरू होकर 30 जनवरी को खत्म हो चुकी है। साथ ही एमए तृतीय सेमेस्टर 18 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी तक हो चुकी है।
विज्ञापन
परीक्षा नियंता प्रो. एनके मिश्रा ने बताया कि परीक्षा के साथ कापियों का मूल्यांकन कराने सहित परिणाम संबंधी अन्य तैयारियां चल रही हैं। 20 मार्च तक परिणाम जारी करने की कोशिश है।