फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: हॉस्टल खोलने की मांग को लेकर छात्रों ने किया रास्ता जाम, धरने पर बैठे

Thu, 17 Dec 2020 03:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
धरने पर बैठे बीएचयू के छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के छात्र एक बार फिर हॉस्टल खोलने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। गुरुवार को संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के छात्रों ने रूइया हॉस्टल के सामने का रास्ता जाम कर दिया, और फिर तुरंत हॉस्टल खोलने की मांग करने लगे।

विज्ञापन

दोपहर करीब 1 बजे रास्ता जाम कर धरने को वजह से एलडी गेस्ट हाउस चौराहे से बिरला हॉस्टल की तरफ जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एनसीसी ऑफिस होते हुए लोग दूसरे रास्तों से पहुंचे।



धरना पर बैठे छात्रों का कहना था कि अभी भी विश्वविद्यालय के कई हॉस्टल खुले हैं, जिसमें छात्र रहकर पढाई कर रहे हैं। ऐसे में रूइया हॉस्टल को बंद रखने का फैसला छात्रों के हित में नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओपी राय ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पहले तो छात्र नहीं माने। बाद में दो घंटे बाद वॉर्डन प्रो. उपेंद्र त्रिपाठी ने इस मामले में जल्द ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर छात्रों ने धरना खत्म किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें