फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू : ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में उतरे छात्र, रास्ता जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू स्थित कृषि विज्ञान संस्थान में ऑफलाइन परीक्षा कराने के फैसले के विरोध में सोमवार को छात्र सड़क पर उतर आए। मेन गेट पर कुलपति कार्यालय की तरफ जाने वाले रास्ते को जाम कर वह धरने पर बैठ गए। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में नारेबाजी भी की। इस दौरान रास्ता भी जाम हो गया। करीब घंटे भर बाद अधिकारियों के आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया। इसके बाद लोगों को जाम से राहत मिली।
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से ऑफलाइन पढ़ाई नहीं हुई। जब विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन पढ़ाई कराई तो ऑफलाइन परीक्षा छात्रों के हित में नहीं है। ऐसे में तत्काल ऑनलाइन परीक्षा कराने का आदेश जारी करना चाहिए। उधर, छात्रों के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड और संस्थान से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। छात्रों से धरना समाप्त करने को कहा, लेकिन वह लिखित आदेश की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें