मारपीट की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा कर्मियों ने दो बाहरी युवकों को पकड़ कर लंका थाने की पुलिस को सौंप दिया। छात्रों का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने सामान्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इससे आरोपी आसानी से छूट जाएंगे।
मारपीट में शिवम और दीपक घायल हैं। तहरीर के आधार पर लंका थाने में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।