फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU में छात्र की मौत: बातचीत में अनियंत्रित हुई बाइक पेड़ से टकराई, दो दोस्त घायल; वीसी आवास के पास हुआ हादसा

Sat, 13 Dec 2025 12:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Accident: बीएचयू में बीती रात करीब एक बजे अनियंत्रित बाइक आम के पेड़ से जा टकरा गई। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक पर सवार तीनों युवक बीएचयू के छात्र बताए जा रहे हैं। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद माैके पर माैजूद लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Road Accident: काशी हिंदू विश्वविद्यालय में कुलपति आवास के समीप देर रात मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से पेड़ से टकराने से सोनू सुधार (27) की मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल पर बैठे मनीष और संतोष को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


इसकी सूचना सोनू के परिजनों को दे दी गई है। बिरला सी में रहने वाला एमपीएड का छात्र सोनू सुधार मूल रूप से राजस्थान के चुरू जिले के रतनगढ़ का रहने वाला था। वह देर रात में अपने पांच साथियों के साथ चाय पीने के लिए लंका गया था। 

हॉस्टल लौटते समय सोनू मोटरसाइकिल चला रहा था। मनीष और संतोष एक बाइक पर थे। जबकि पीछे एक मोटरसाइकिल पर सोनू के दो साथी और थे। सभी बात करते हुए वापस आ रहे थे। कुलपति आवास के आगे बढ़ने पर बात करने के दौरान ही सोनू की गाड़ी असंतुलित होकर सीधे पेड़ में जाकर टकरा गई। 
विज्ञापन


घटनास्थल पर ही सोनू के सिर में चोट लगने से मौत हो गई। दूसरी बाइक पर मौजूद सोनू के साथियों ने तत्काल तीनों साथियों को ट्रामा सेंटर ले गए। जहां चिकित्सकों ने सोनू को मृतक घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें