फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'हाईवे किनारे ग्रिल पर लाश लटक रही है...', पहुंची पुलिस; रोजगार की तलाश में यूपी आया था झारखंड का बुजुर्ग

Sat, 13 Dec 2025 11:36 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

UP News: हाइसे किनारे लोहे की ग्रिल पर लाश लटकने की सूचना मिलते ही माैके पर अलीनगर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chandauli News: अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारीडीह गांव के समीप शनिवार की अलसुबह नेशनल हाईवे किनारे लगे संकेतक की ग्रिल से फांसी के फंदे पर लटकता एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान झारखंड राज्य के चतरा जिले के जोगियारा गांव निवासी 55 वर्षीय कारु भारती के रूप में हुई है। बताया गया कि कारु भारती कुछ दिन पहले ही रोजगार की तलाश में घर से निकला था। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने हाईवे किनारे क्षतिग्रस्त संकेतक की ग्रिल से लटकता शव देखा और इसकी सूचना अलीनगर पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को नीचे उतरवाया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने संबंधित थाना क्षेत्र से संपर्क कर परिजनों को घटना की सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे झारखंड से रवाना हो गए।
विज्ञापन


इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें