फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Semester Exam: सेमेस्टर परीक्षा का शेड्यूल जारी, भूटान के परिचय से क्रिप्टोगैम तक के होंगे 150 पेपर्स

Sat, 03 Jan 2026 02:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू में छह से 24 जनवरी तक सेमेस्टर परीक्षा होगी। बीए-एमए पहले सेमेस्टर और पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षाएं होंगी। इस दौरान भूटान के परिचय से क्रिप्टोगैम तक के 150 पेपर्स होंगे। 
 
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में छह जनवरी से फिर से 150 कोर्स में यूजी और पीजी कोर्स सहित पीएचडी की सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी। पहले सेमेस्टर के बचे हुए पेपर की परीक्षाएं इस पूरे जनवरी महीने भर चलेंगी। क्रिप्टोगैम, प्राचीन इतिहास व पुरातत्व से लेकर अलजेब्रा, ऑफिस मैनेजमेंट, भूटान के परिचय तक के प्रश्न पत्रों की परीक्षा होनी है। 

विज्ञापन


इसमें एलएलबी, एमए सामाजिक विज्ञान, एमए सोशल वर्क, एमएससी इन इन्वायरमेंट साइंस, एमए मैथेमेटिक्स, एमएससी साइकोलॉजी, बीए सोशल साइंस, बीकॉम, एमकॉम, बीवोक आदि परीक्षाएं होंगी। वहीं, पीएचडी कोर्स वर्क की भी परीक्षाएं इसी बीच होंगी।

इसमें अंग्रेजी, नेपाली, मराठी, संस्कृत, अप्लाइड माइक्रोबायोलॉजी, साइकोलॉजी, फिजियोलॉजी, गृह विज्ञान, जियो फिजिक्स, बायोकेमेस्ट्री आदि विषयों से पीएचडी करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षाएं होनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की तिथियां 

छह जनवरी से लेकर 7, 8, 9, 10, 12, 13, 14, 16, 17, 19, 21, 24 जनवरी को परीक्षाएं होंगी। इसमें हर दिन तीन से चार प्रश्न पत्रों की परीक्षाएं होंगी।

इसे भी पढ़ें; Festival 2026: 27 फरवरी को रंगभरी और 24 नवंबर को देव दीपावली, विश्वनाथ मंदिर ने 43 व्रत-पर्वों की जारी की सूची

बिना प्रवेश पत्र नहीं मिलेगी अनुमति
परीक्षा नियंता कार्यालय की ओर से पत्र जारी कर बताया है कि जिन छात्र-छात्राओं के पास प्रवेश पत्र नहीं होगा, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्र-छात्राओं को अपने साथ संबंधित विभागाध्यक्ष की ओर से विधिवत हस्ताक्षर किया हुआ वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।

परीक्षा नियंता कार्यालय की ओर से विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने प्रवेश पत्र के अनुसार संबंधित प्रश्नपत्रों की परीक्षा तिथियों की पुष्टि कर लें। परीक्षा कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर छात्रों को परीक्षा नियंत्रक से तुरंत संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें