श्री काशी विश्वनाथ ट्रस्ट की ओर से नए साल के 43 पर्वों और व्रतों की सूची जारी कर दी गई है। मंदिर के मुताबिक 2026 में काशी से जुड़े त्योहारों में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को होगी। इससे पहले 14 जनवरी को मकर संक्रांति पड़ेगी। 23 जनवरी को वसंत पंचमी मनाई जाएगी। ये जानकारी ट्रस्ट के आधिकारिक एप पर आगामी कार्यक्रम के नाम से एक सूची जारी कर दी गई है।