चार महीने तक कैंब्रिज में रहकर अध्ययन करेगी अविनिता
शोध छात्रा अविनिता गौतम ने बताया कि न्यूटन भाभा पीएचडी अनुदान के तहत उन्हें चार महीने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में रहकर शोध करना है। इसकी जानकारी मिलने के बाद वह और उनका परिवार बहुत खुश हैं। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में आस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका आदि जगहों के डेटा भी हैं, जो बीमारी का पता लगाने के साथ ही उस पर नियंत्रण की दिशा में भी काम करने में मददगार होंगे।
निदेशक, संकाय प्रमुख समेत शिक्षकों ने दी बधाई
अविनिता की इस उपलब्धि पर विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी, संकाय प्रमुख प्रो. मल्लिकार्जुन जोशी के साथ ही डीएसटी केंद्र के समन्वयक डॉ. बैंकटेश्वर तिवारी, डॉ. मंजरी समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद भी जताई कि जल्द ही अविनिता अपने शोध कार्य में सफलता पाकर संस्थान का मान बढ़ाएगी।
स्कूली शिक्षा में बेहतरी के प्रयास में लगी हैं विजेता शर्मा
विज्ञान संस्थान में ही शोध करने वाली विजेता शर्मा भी स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में शोध कार्य कर रही है। डॉ. मंजरी की देखरेख में शोध कर रही विजेता ने देश के 100 सर्वश्रेष्ठ शोध लेखन करने वाले छात्रों में अपनी जगह बनाई है। डीएसटी की ओर से शुरू योजना अवसर (आगुमेंटिंग राइटिंग स्किल्स फार आर्टिकुलेटिंग रिसर्च) के तहत ही विजेता के शोध लेखन को चुना गया है। डॉ. मंजरी ने बताया कि विजेता स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में एक साफ्टवेयर तैयार करने में लगी है।