इसके बाद राकेश टिकैत बलिया के लिए रवाना हो गए। जहां सिकंदरपुर में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व जनपद में प्रवेश करते समय सिधौना के पास सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, मन्नू सिंह, आमिर अली, दीपक सिंह मौजूद रहे।
बलिया वीरों की धरती
सुबह साढ़े 7 बजे जब राकेश टिकैत वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे तो पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बलिया वीरों की धरती है, जहां से आजादी मिली। उत्तर प्रदेश की जनता आज सड़क पर निकल गई है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में आंदोलन तेज हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बाद हमारी 13 मार्च को कोलकाता में सभा होनी है। मोदी-योगी दोनों पर चुनावी तंज कसते हुए कहा कि वे चुनाव लड़ें, इसका निर्णय जनता करेगी। हमारी लड़ाई किसानों के लिए चलती रहेगी।