फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू रैगिंग मामलाः 'जबरन झुक कर नमस्ते करने को कहा', वीडियो सामने आने के बाद मचा हड़कंप

Thu, 22 Nov 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में एक बार फिर रैगिंग का मामला प्रकाश में आया है। दंत चिकित्सा संकाय में सोमवार को हुए रैगिंग मामले को कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने एंटी रैगिंग सेल की रिपोर्ट पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


उधर, घटना को लेकर मिले वीडियो के आधार पर सेल के चेयरमैन बुधवार को छात्र और छात्राओं के बारे में पता लगाने हॉस्टल पहुंचे लेकिन इस दौरान कोई बोलने के लिए सामने नहीं आया। संकाय में सोमवार को फ्रेशर्स पार्टी के रिहर्सल के दौरान कुछ सीनियर छात्रों द्वारा जूनियरों को झुक कर नमस्ते करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है।

किसी ने इसका वीडियो बनाकर एंटी रैगिंग सेल के  चेयरमैन को भेज दिया है, जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को एंटी रैगिंग सेल के चेयरमैन प्रो. वीस मिश्रा रुईया मेडिकल हॉस्टल में रहने वाले छात्र और लेडी डॉक्टर्स हॉस्टल में रहने वाली संकाय की छात्राओं से भी बात कर जानकारी हासिल करने पहुंचे लेकिन इस दौरान कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी हुई रैगिंग

एंटी रैगिंग सेल के  चेयरमैन ने बताया कि वीडियो में जो भी छात्र-छात्रा दिख रहे हैं, उनके बारे में संकाय स्तर पर बनी रैगिंग कमेटी की मदद से जानकारी की जा रही है। बताया कि जांच रिपोर्ट जल्द ही कुलपति को भेज दी जाएगी। 

यूजीसी की ओर से समय-समय पर रैगिंग पर अंकुश लगाने का आदेश तो दिया जाता है लेकिन इसका पालन नहीं हो पाता है। विश्वविद्यालय परिसर में इस साल रैगिंग का यह दूसरा मामला है। इसके पहले सितंबर महीने में विधि संकाय में एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र के साथ रैगिंग हुई थी।

छात्र ने इसकी शिकायत सेल के चेयरमैन से की थी, जिसमें जांच के बाद संकाय के छह छात्रों को निलंबित कर दिया गया था। अब नया मामला दंत चिकित्सा संकाय से जुड़ा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें