फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : BHU के प्रोफेसर नव नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति, PM Modi ने इसी साल किया था उद्घाटन

Tue, 22 Oct 2024 12:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : भारत सरकार ने इस नियुक्ति के लिए अपना पत्रांक भी जारी किया है। सिद्धार्थ सिंह को इसके लिए बीएचयू के अन्य प्रोफेसर बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
सीनियर प्रोफेसर सिद्धार्थ सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में पालि एवं बौद्ध अध्ययन के सीनियर प्रोफेसर सिद्धार्थ सिंह नव नालंदा महाविहार के कुलपति नियुक्त हुए। भारत सरकार ने अपने पत्रांक में इसे जारी किया है। ये विश्वविद्यालय संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल जून में इस विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन किया था।

विज्ञापन


प्राचीन ज्ञान और परंपरा को सहेजने वाले इस विश्वविद्यालय में आधुनिक तरीके से अध्ययन कराया जाता है। प्रोफेसर सिद्धार्थ सिंह 2018 से 2022 तक भारतीय दूतावास, टोक्यो में विवेकानन्द भारतीय सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक रहें। यहां उन्होंने जापान में भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार में विशेष योगदान दिया। इसके अलावा वे पालि एवं बौद्ध अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष भी रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें