बीएचयू में दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस का आगाज
बीएचयू में शुक्रवार को दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशन्स का आगाज हुआ। विश्वविद्यालय में पहली बार आयोजित मॉडल यूनाइटेड नेशन्स में देश भर के कॉलेज व स्कूल से आए 400 विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा और बहस की। पांच अलग अलग सत्रों में राष्ट्र सुरक्षा से लेकर महिला हिंसा, नई शिक्षा नीतियों पर अलग अलग देशों का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रतिभागियों ने खुलकर चर्चा की। उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रणाली को जानने-समझने का मौका मिला।
यूनाइटेड नेशन्स जनरल एसेंबली में अंतराष्ट्रीय थल सेना के आधार पर चर्चा की गई, जिसमें अधिकतर लोगों के विचार अंतरराष्ट्रीय थल सेना के अस्थाई होने पर था। सेक्यूरिटी काउंसिल में सूडान की सुरक्षा पर चर्चा हुई। डबल्यूएचओ पर चर्चा में पारित हुआ कि खतरनाक दवाओं के आयात पर व निर्यात पर पूर्णरूप से पाबंदी लगा देना चाहिए। लोकसभा में वर्तमान शिक्षा नीति पर भी बहस हुई।
महिला हिंसा व उनकी सुरक्षा पर बहस हुई। अध्यक्षता केंद्र समन्वयक प्रो. टीपी सिंह ने की। सारांश चतुर्वेदी, आशीष भारद्वाज, अनिरुद्ध, अदिति, शिवम, अपूर्व, ललित, अमर्त्य, प्राची, निधि, ज्ञानेंद्र, प्रत्युष, अभिषेक, उत्कर्ष आदि का संयोजन रहा।