फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: अस्पताल में गांधीगिरी पर उतरे नर्सिंग ऑफिसर, इमरजेंसी गेट पर किया सद्बुद्धि यज्ञ, एमएस पर थप्पड़ मारने का है आरोप

Wed, 12 Jan 2022 04:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

8 जनवरी को बीएचयू अस्पताल के एमएस पर नर्सिंग अफसर की पिटाई का आरोप है, जिसके बाद से सभी नर्सिंग ऑफिसर इमरजेंसी गेट पर धरने पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
यज्ञ करते नर्सिंग अफसर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार को एमएस प्रोफेसर केके गुप्ता पर थप्पड़ मारने और धक्का-मुक्की का आरोप लगाकर 5 दिन से धरने पर बैठे नर्सिंग अफसर अब गांधीगिरी पर उतर आए हैं। मंगलवार को कैंडल मार्च निकालने के बाद बुधवार को इमरजेंसी गेट पर सद्बुद्धि यज्ञ कर बीएचयू प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में सामूहिक आहुति देकर सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह उनकी मांगों पर कार्रवाई के लिए बीएचयू प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करें। उन्होंने बताया कि मांग पूरी न होने तक आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा। इधर पांच दिन से चल रहे इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई अब तक बीएचयू प्रशासन की ओर से न कर पाने से मरीजों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

बुधवार दोपहर में सद्बुद्धि यज्ञ के बाद नर्सिंग ऑफिसरों ने 40 पेज का प्रार्थना पत्र भी प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय सहित अन्य अधिकारियों को भेजा है। जिसमें पिछले 5 दिन से कामकाज छोड़कर इमरजेंसी पर धरना देने के बाद भी कोई कार्यवाही न होने का जिक्र किया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि जिस तरह से एमएस प्रोफेसर केके गुप्ता ने इमरजेंसी में दुर्व्यवहार किया, वह गलत है। पिछले 5 दिनों से वह आंदोलन कर रहे हैं लेकिन बीएचयू प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मरीजों के हित में इमरजेंसी सभी सेवा दे रहे हैं लेकिन अगर बीएचयू प्रशासन का इसी तरह रवैया रहा तो आने वाले दिनों में इमरजेंसी सेवाओं से भी अपने को अलग करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें