फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sampoornand News:संपूर्णानंद में ज्योतिष, कर्मकांड और वास्तुशास्त्र में एडमिशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में संचालित होने वाले बीवोक और एमवोक में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में छात्र ज्योतिष, कर्मकांड, वास्तुशास्त्र आंतरिक सज्जा में प्रवेश के लिए आवेदन पत्रों का वितरण किया जा रहा है। आवेदन के वितरण की अंतिम तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन

केंद्र की निदेशक प्राे. विधु द्विवेदी ने बताया कि बीवोक और एमवोक में दाखिले के लिए आवेदन पत्र पांच सौ रुपये में उपलब्ध है। पाणिनी भवन में प्रथम तल पर दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के कार्यालय से आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं। पाठ्यक्रम का शुल्क आठ हजार रुपये प्रति सेमेस्टर रखा गया है। कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक आवेदन पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें