फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के नए कुलपति के नाम पर लगी मुहर!

Fri, 02 Feb 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू के नए कुलपति के तौर पर महाराष्ट्र के बाबा भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, मराठवाड़ा के कुलपति प्रो. बालू आनंद चोपाडे की नियुक्ति पर सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को दोपहर बाद हवाओं और फिजाओं में अटकलें और अफवाहें शुरू हुईं और देर रात तक चलती रहीं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। प्रो. चोपाडे के मोबाइल नंबर और लैंडलाइन पर फोन किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी। संदेश का भी जवाब नहीं आया। विश्वविद्यालय से जुड़े शिक्षकों और छात्रों के साथ ही तमाम अन्य लोगों ने दोपहर बाद से फेसबुक और व्हॉटसएप पर प्रो. चोपाडे की नियुक्ति को पक्का बताते हुए लिखा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इनके नाम पर मुहर लगा दी गई है।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद मानव संसाधन मंत्रालय ने इस आशय का फैक्स विश्वविद्यालय को भेज दिया है। प्रोफाइल के हवाले से प्रो. चोपाडे को माइक्रो बॉयलॉजी, बॉयोटेक्नोलॉजी और बॉयो इन्फार्मेटिक्स का जानकार बताया गया है। तमाम लोगों ने नए कुलपति को बधाई भी दे दी।
विज्ञापन


 विश्वविद्यालय में 21 सितंबर को छात्रा के साथ छेड़खानी, बाद में 23 सितंबर को लाठीचार्ज की घटना के बाद से ही कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी लंबे अवकाश पर भेज दिए गए थे।

प्रो. त्रिपाठी का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होना था। कार्यकाल के अंतिम दिन प्रो. त्रिपाठी विदाई समारोह में शामिल हुए और कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी को कार्यवाहक कुलपति की जिम्मेदारी सौंपकर इलाहाबाद चले गए थे।
विज्ञापन

प्रो. बालू आनंद चोपाडे - फोटो : facebook
दिसंबर के दूसरे सप्ताह में नए कुलपति की नियुक्ति के लिए जाने-माने अर्थशास्त्री प्रो. विजय केलकर की अध्यक्षता में सर्च कमेटी गठित की गई। तभी से ही कुलपति पद पर नियुक्ति को लेकर चर्चाएं होने लगी थीं। जनवरी के दूसरे सप्ताह में ही सर्च कमेटी की एक बैठक के बाद इस पद पर आईआईएम, अहमदाबाद के प्रो. केके मेहता और प्रो. चोपाडे का नाम चर्चा में आया था। 

27 जनवरी को वाराणसी आए मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी कहा था कि बीएचयू को नया कुलपति जल्दी ही मिल जाएगा। इसके बाद से हर दिन कोई न कोई अटकल लगाई जा रही थी।

बृहस्पतिवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. पृथ्वीश नाग और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दुबे को तीन-तीन महीने का कार्यकाल बढ़ाने की आधिकारिक घोषणा के बाद प्रो. चोपाडे की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें