फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क की सूची में देश के टॉप-10 विश्वविद्यालयों में बीएचयू तीसरे स्थान पर, विश्व में मिली इतनी रैंक

Thu, 11 Jun 2020 09:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • बीएचयू ने दुनिया के टॉप 1000 विश्वविद्यालयों में जगह बनाई।
  • कृषि अध्ययन में बीएचयू ने अपनी रैंकिंग को और बेहतर करते हुए वैश्विक स्तर पर 201-250 का स्थान पाया है।
  • भारत के टॉप 21 संस्थानों में भी बनाई जगह।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) देश के टॉप-10 विश्वविद्यालयों की श्रेणी में तीसरे स्थान पर, जबकि जेएनयू दूसरे और आईआईएस बंगलूरू पहले स्थान पर रहा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) की ओर से गुरुवार को जारी सालाना सूची में यह सफलता मिली। इसके साथ ही दुनिया के शीर्ष 1000 विश्वविद्यालयों में जगह बनाने में एक बार फिर बीएचयू कामयाब हुआ है। बुधवार को जारी क्यूएस वर्ल्ड रैकिंग 2021 में बीएचयू को यह स्थान मिला। इसके साथ ही विश्वविद्यालय भारत के उन चुनिंदा 21 संस्थानों में भी जगह बनाने में सफल हुआ है, जो इस रैंकिंग में आए हैं। 

विज्ञापन


बिजनेस स्कूलों की श्रेणी में आईआईएम अहमदाबाद पहले स्थान पर रहा। वहीं आईआईएम बंगलूरू और आईआईएम कोलकाता क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा। कॉलेज की श्रेणी में एक से तीन तक दिल्ली का ही दबदबा रहा। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मिरांडा कॉलेज को देश का सर्वश्रेष्ठ कॉलेज घोषित किया। वहीं लेडी श्रीराम कॉलेज दूसरे, जबकि सेंट स्टीफंस तीसरे स्थान पर रहा। 

केवल इंजीनियरिंग कॉलेज की बात की जाए तो आईआईटी मद्रास, आईआईटी दिल्ली और आईआईटी बॉम्बे क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वहीं मेडिकल कॉलेज की श्रेणी में एम्स दिल्ली शीर्ष पर रहा। पीजीआई चंडीगढ़ दूसरे व सीएमसी वेल्लोर तीसरे स्थान पर रहा। फार्मेसी श्रेणी में दिल्ली स्थित जामिया हमदर्द को पहला स्थान मिला। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ दूसरे, जबकि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल रिसर्च मोहाली तीसरे पायदान पर रहा। 
विज्ञापन

 

वाराणसी में बीएचयू परिसर का खूबसूरत दृश्य। - फोटो : अमर उजाला।

आवेदन मिले 5805 

दस वर्गों में जारी हुई रैंकिंग के लिए कुल 3771 संस्थानों ने 5805 आवेदन किए थे। इनमें 294 यूनिवर्सिटी, 1071 इंजीनियरिंग, 630 मैनेजमेंट, 334 फार्मेसी, 97 लॉ, 48 आर्किटेक्चर, 1569 सामान्य डिग्री कॉलेज शामिल थे।

टॉप 10 यूनिवर्सिटी 

1. आईआईएस बंगलूरू       
2. जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी
3. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी
4. अमृता विश्वविद्यापीठम कोयंबटूर
5. जादवपुर यूनिवर्सिटी
6. हैदराबाद यूनिवर्सिटी
7. कलकत्ता यूनिवर्सिटी
8. मनीपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन मनीपाल
9. सावित्रीबाई फूले यूनिवर्सिटी पुणे
10. जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली
 

देश के टॉप 10 संस्थान

  1.  आईआईटी मद्रास      
  2. आईआईएस बंगलूरू      
  3. आईआईटी दिल्ली        
  4. आईआईटी बॉम्बे          
  5. आईआईटी खड़गपुर    
  6. आईआईटी कानपुर       
  7. आईआईटी गुवाहाटी 
  8. जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी
  9. आईआईटी रुड़की       
  10. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी   
 
विज्ञापन

बीएचयू - फोटो : अमर उजाला।

इंजीनियरिंग वर्ग

1. आईआईटी मद्रास 
2. आईआईटी दिल्ली
3. आईआईटी बॉम्बे
4. आईआईटी कानपुर
5. आईआईटी खड़गपुर
6. आईआईटी रुड़की
7. आईआईटी गुवाहाटी 
8. आईआईटी हैदराबाद
9. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तिरुचिरापल्ली 
10. आईआईटी इंदौर


मैनेजमेंट संस्थान

1. आईआईएम अहमदाबाद
2. आईआईएम बंगलूरू 
3. आईआईएम कलकत्ता 
4. आईआईएम लखनऊ 
5. आईटी खड़गपुर
6. आईआईएम कोझिकोड
7. आईआईएम इंदौर
8. आईआईटी दिल्ली
9. जेवियर लेवर रिलेशन इंस्टीट्यूट   
10. मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट गुरुग्राम
 

फार्मेसी वर्ग

1. जामिया हमदर्द दिल्ली 
2. पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ 
3. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च मोहाली
4. इंस्टीट्यूट ऑफ कैमिकल टेक्नोलॉजी मुंबई
5. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च हैदराबाद
6. बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस  पिलानी
7. मनीपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज 
8. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च अहमदाबाद
9. जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी ऊटी।
10. जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी मैसूर ।

मेडिकल श्रेणी

1. एम्स दिल्ली
2. पीजीआई चंडीगढ़
3. क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर  
4. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज बंगलूरू
5. संजय गांधी पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लखनऊ
6. बीएचयू बनारस
7. अमृता विश्व विद्यापीठम तमिलनाडु 
8.. जवाहर लाल इंस्टीट्यूट ऑफ पीजी मेडिकल एजुुकेशन एंड रिसर्च पुड्डुचेरी
9. कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज मनीपाल
10. किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ

लॉ वर्ग

1. नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी बंगलूरू
2. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली
3. नेलसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ हैदराबाद 
4. आईआईटी खड़गपुर
5. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर
6. द वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूडिशियल साइंसेज
7. गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी
8. सिंबायोसिस लॉ स्कूल 
9. जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली
10. राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ पटियाला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें