फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: IIT छात्र ने 2000 रुपये खर्च कर बनाई डिवाइस, एक क्लिक से बदल जाएंगे दीवार के रंग, बचेंगे खर्चे

Fri, 08 Mar 2024 08:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

BHU-IIT: सिविल इंजीनियरिंग विभाग से शोध कर रहे छात्र ने एक खास तरीके की डिवाइस तैयार की है। इसकी मदद से दीवार पर एक अलग तरीके की पारदर्शी सीट लगाकर उसके रंग को बदला जा सकता है। इसका प्रयोग मोबाइल एप के माध्यम से भी हो सकेगा। डिवाइस बनाने में दो हजार रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
BHU admission - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप अपने घर के कमरे में दीवारों पर अपना मनपसंद रंग चाहते हैं, तो परेशान नहीं होना पड़ेगा। बस एक बटन दबाकर कमरे का रंग बदल सकते हैं। आईआईटी बीएचयू में शोध करने वाले एक छात्र अमरदीप ने इसके लिए कलर चेंजिंग डिवाइस बनाई है। इसे पेटेंट कार्यालय से स्वीकृति मिल गई है।

विज्ञापन


सिविल इंजीनियरिंग विभाग से शोध कर रहे छात्र ने एक खास तरीके की डिवाइस तैयार की है। इसकी मदद से दीवार पर एक अलग तरीके की पारदर्शी सीट लगाकर उसके रंग को बदला जा सकता है। इसका प्रयोग मोबाइल एप के माध्यम से भी हो सकेगा। डिवाइस बनाने में दो हजार रुपये खर्च हुए हैं।

मूलरुप से प्रतापगढ़ निवासी अमरदीप पांडेय का कहना है कि आम तौर पर लोग घर के कमरे में समय-समय पर अपने पसंद का रंग लगवाते हैं। इस इलेक्ट्रानिक डिवाइस के उपयोग से कोई भी जब जो चाहे रंग बदल सकता है। खास यह कि दिन और रात दोनों समय इसका असर दिखेगा। इससे लोगों को बार-बार पेंटिंग करवाने के खर्च से भी छुटकारा मिल जाएगा। इसका उपयोग कमरे के साथ बाहर भी कर सकेंगे।
विज्ञापन


सात साल बाद पेटेंट को मिली स्वीकृति
अमरदीप पांडेय ने बताया कि गोरखपुर में महामना मदनमोहन मालवीय टेक्निकल यूनिवर्सिटी से एमटेक करने के दौरान ही उन्हें यह आइडिया दिमाग में आया था। 24 जनवरी, 2017 को डिवाइस बनाकर पेटेंट के लिए आवेदन किया। बताया कि 10 फरवरी, 2024 को पेटेंट कार्यालय से स्वीकृति मिली है। अब इस डिवाइस को बनाकर आम लोगों के लिए उपलब्ध करवाने की दिशा में तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें