बीएचयू अस्पताल में मंगलवार को मासूम की मौत से नाराज परिजनों ने हंगामा किया। 30 मिनट तक अस्पताल का मुख्य द्वार बंद रखा। इसके चलते अस्पताल से बाहर जाने और अंदर आने वालों को दिक्कत हुई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि, प्रॉक्टोरियल बोर्ड के मान-मनौव्वल के बाद परिजन शांत हो गए।