10 किलोलीटर लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की वर्तमान क्षमता बढ़ाने का काम अंतिम चरण में है। आने वाले दिनों में मदर एंड चाइल्ड केयर विंग के शुरू होने के बाद ऑक्सीजन की मांग बढ़ेगी। ऐसे में अस्पताल की ऑक्सीजन भंडारण क्षमता बढ़ाना जरूरी है। लिक्विड मेडिकल आक्सीजन का लाभ है कि कम जगहर में अधिक मात्रा में भंडारण किया जा सकता है।
इसके अलावा अस्पताल में पारंपरिक माध्यम से भी ऑक्सीजन आपूर्ति की भी व्यवस्था है। इसके लिए बड़े ऑक्सीजन सिलेण्डर पर्याप्त मात्रा में है और उन्हे भरने की फ्रिक्वेंशी में भी इज़ाफा किया गया है। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध हैं, जिससे कि जरूरत पड़ने पर उनका भी इस्तेमाल किया जा सके।