फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल: एमएस के इस्तीफे की मांग अधूरी, सात दिन बाद काम पर लौटे नर्सिंग ऑफिसर

Fri, 14 Jan 2022 08:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में एमएस पर पिटाई का आरोप लगाकर नर्सिंग ऑफिसर बीते हफ्ते से कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे थे। वो एमएस पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। 
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसरों का धरना खत्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में एमएस पर पिटाई का आरोप लगाकर इस्तीफे पर अड़े नर्सिंग ऑफिसरों ने सात दिन बाद शुक्रवार की शाम को धरना समाप्त कर काम पर लौट आए। एमएस के इस्तीफे को छोड़ बाकी सभी मांगे अस्पताल प्रशासन ने मानते हुए उसकी लिखित कॉपी दी है।

विज्ञापन


बीएचयू प्रशासन की किरकिरी
वैसे एमएस और नर्सिंग ऑफिसर के इस विवाद से जहां बीएचयू प्रशासन की किरकिरी हुई वहीं मरीजों का भी नुकसान हुआ है। ट्रॉमा सेंटर प्रभारी और डिप्टी एमएस प्रो.सौरभ सिंह की ओर से नर्सिंग ऑफिसरों को शुक्रवार को लिखित सहमति पत्र दिया गया है।

इसमें उनके धरना प्रदर्शन के दौरान उनके ऊपर किसी तरह की कोई अनुशासनात्मक कार्यवाही न होने और भविष्य में उनकी समस्याओं के लिए एक ग्रीवांस कमेटी का गठन करने के साथ ही यह भरोसा दिलाया गया है कि भविष्य में उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी, इसके लिए नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट ऑफिस की ओर से विश्वविद्यालय के नियमानुसार जो भी समस्याएं होंगी, उसका समाधान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 सदस्यीय ग्रीवांस कमेटी गठित

बीएचयू अस्पताल प्रशासन ने नर्सिंग ऑफिसरों की मांगों पर 11 सदस्यीय ग्रीवांस कमेटी का गठन कर दिया है। इसमे फैकेल्टी ऑफ मेडिसिन के डीन प्रो.एसके सिंह को चेयरमैन बनाया गया है। सहायक कुलसचिव सरसुंदरलाल अस्पताल सदस्य सचिव की भूमिका में रहेंगे। खास बात यह है कि कमेटी में तीन नर्सिंग ऑफिसरों को भी शामिल किया गया है। कमेटी नर्सिंग ऑफिसरों की समस्याओं का समाधान की दिशा में कार्रवाई करेगी।
पढ़ेंः टीकाकरण में लापरवाही पर वाराणसी के नौ विद्यालयों को नोटिस, डीएम बोले- होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें