खादी का यह चप्पल सफेद रंग का है जो देखने में खूबसूरत है। चप्पल के तलवे में मोटे दफ्ती का इस्तेमाल किया गया है। चप्पल में लगी बद्धि भी कागज से बना है। अगर इसे पानी से बचाया जाए तो कई बार उपयोग में लाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल लोग घर में भी पूजा-पाठ में कर सकेंगे। जानकारी के मुताबिक, इसकी कीमत 50 रुपये रखी गई है। यूज एंड थ्रो वाली ये चप्पलें खादी की दुकान पर उपलब्ध होंगी।
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में ड्यूटी करने वाले अब जूट का जूता पहनकर ड्यूटी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर ठंड को देखते हुए मंदिर परिसर में ड्यूटी करने वालों को बीते 10 जनवरी को जूतों का वितरण किया गया था।
प्रधानमंत्री को पता चला था कि ठंड में सीआरपीएफ जवान, पुलिस, अर्चक, सेवादार और सफाईकर्मी नंगे पांव ड्यूटी करते हैं। पीएम मोदी के निर्देश के बाद दिल्ली से जूट के 100 जूते सभी कर्मचारियों के लिए भेजे गए।