फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में शुरू हुई नई व्यवस्था, अब मरीजों- तीमारदारों को मिलेगा मुफ्त भोजन

Wed, 18 Jul 2018 11:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कुलपति ने अस्पताल जाकर मरीजों में बांटा खाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में अब जरूरतमंद गरीब मरीजों और तीमारदारों को हर दिन शाम को भोजन दिया जाएगा। इसकी शुरूआत बुधवार से हो गई है।

नवनियुक्त चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्रा के साथ कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने शाम को अस्पताल की ओपीडी के सामने परिसर में मरीजों में भोजन बांटकर व्यवस्था की शुरूआत की। 

पढ़ेंः प्रो.वीएन मिश्र  बने बीएचयू अस्पताल के नए मेडिकल सुपरीटेंडेंट 
विज्ञापन


अस्पताल में बनारस और आसपास के जिलों के साथ ही बिहार, झारखंड आदि जगहों से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं। अधिकांश मरीज तो एक दिन पहले ही शाम को यहां इसलिए आ जाते हैं कि अगले दिन उन्हें चिकित्सकों को दिखाने में देर न हो।

ऐसे अधिकांश मरीज रोज पर्चा काउंटर के सामने वाले मैदान में इधर-उधर बैठे रहते हैं। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. मिश्रा ने ऐसे ही जरूरतमंद मरीजों के लिए नई व्यवस्था शुरू की है।

इसके लिए चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों के साथ ही सामाजिक संस्थाओं से भी सहयोग की अपील की है। कहा कि महामना की बगिया में कोई भूखा न रहे, इसके लिए नई व्यवस्था शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

ओपीडी, विभागों में पहुंचे नए चिकित्सा अधीक्षक

चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजयनाथ मिश्र - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजयनाथ मिश्र ने बुधवार को अस्पताल के विभिन्न विभागों, ओपीडी आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुबह ओपीडी नेत्र रोग विभाग, इमरजेंसी वार्ड, कैंसर रोग विभाग, मानसिक रोग विभाग के साथ ही धर्मशाला जाकर मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की।

बुधवार सुबह वह सबसे पहले ओपीडी हाल पहुंचे। यहां दूर दराज से आने वाले मरीजों, परिजनों के बैठने की व्यवस्था के साथ ही क्यू मैनेजमेंट सिस्टम पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

उधर अन्नपूर्णा भोजनालय में जाकर वहां साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, प्लास्टिक के प्लेट और गिलास पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही संबंधित अधिकारियों से अस्पताल परिसर में ही पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने का कड़ाई से पालन कराने को कहा। प्रो. मिश्र ने कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना ही प्राथमिकता होगी। अस्पताल में दलाली पूरी तरह से बंद कराई जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें