फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर आया चोरी का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, इतने घंटे बाद पकड़ा गया

Wed, 18 Jul 2018 09:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही के औराई थाने से पेशी के लिए कोर्ट ले जाया जा रहा चोरी का आरोपी बुधवार को पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे ज्ञानपुर क्षेत्र के अछवर गांव से गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन


औराई थाना क्षेत्र के घरौंदा गांव निवासी ओम प्रकाश यादव उर्फ नान्हू को बुधवार को औराई पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके साथ जंगला गांव निवासी कौशल यादव भी पकड़ा गया था। बुधवार को एक सिपाही और एक होमगार्ड उसे कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रहे थे।

रिमांड से पूर्व आरोपियों की फोटो खिंचवाने का नियम है। इसी क्रम में शाम चार बजे ज्ञानपुर में रजिस्ट्री ऑफिस के सामने आरोपियों का फोटो खिंचवाया जा रहा था कि मौका पाकर नान्हू फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें उसकी खोजबीन में जुट गई।
विज्ञापन


शाम सात बजे उसे अछवर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे पकड़ने में क्राइम ब्रांच के सिपाही सचिन झा और अनिरुद्ध सिंह जख्मी हो गए। बताया जाता है कि कस्टडी से भागा आरोपी कई आपराधिक मामलों में पहले भी आरोपी है।
 
विज्ञापन

छह थाना प्रभारियों का तबादला

UP POLICE - फोटो : SELF
भदोही के  नवागत पुलिस कप्तान राजेश एस ने छह पुलिस इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया है। क्राइम ब्रांच प्रभारी रहे नवीन कुमार तिवारी को भदोही कोतवाली प्रभारी बनाया गया है, जबकि भदोही प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इसी तरह सुरियावां, दुर्गागंज और चौरी थाने के इंचार्ज भी बदले गए हैं।  

पुलिस कप्तान कार्यालय के मुताबिक जिले में काननू व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए छह इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है। इसमें सुरियावां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार राय और भदोही कोतवाली प्रभारी मनोज पांडेय को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

जबकि ज्ञानपुर कोतवाल अजय कुमार सिंह को सुरियावां थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसी तरह दुर्गागंज थाना प्रभारी भैया छविनाथ सिंह को ज्ञानपुर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। औराई थाने में तैनात अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक (प्रशासन) अशोक कुमार को दुर्गागंज थाने का प्रभारी बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें